
सर्दियों मे हमारी पाचन क्षमता बढ़ जाती हैं। हम सर्दियों मे क्या खाएं कि हम मजबूत रहें। आमतौर पर हमारी दादी-नानी हमे गोंद के लड्डू बनाकर खिलाती थी। आज इस ब्लॉग “गोंद के लड्डू (Gond Ke Laddoo)” में हम गोंद के लड्डू कैसे बनाए जाते है वो बताएंगे।
गोंद के लड्डू सर्दियों में शरीर को स्वस्थ और गर्म रखते हैं। इस मौसम मे होने वाले संक्रमण से दूर रखते हैं। गोंद के लड्डू (Gond Ke Laddoo) में केल्शियम,मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता हैं। हमारी इम्यूनिटी को भी दुरुस्त करता हैं। अक्सर महिलाओं को डिलीवरी के बाद यह खिलाया जाता हैं यह शरीर की कमजोरी को दूर करता हैं। गोंद पाचन तंत्र मे भी सहायक हैं। गोंद के लड्डू आँखों की रोशनी को भी बढाते हैं।गोंद हमारी खून की कमी को पूरा करते हैं और हमारी मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर करता हैं।
गोंद के लड्डू किसी भी आटे के साथ बनाए जाते हैं जैसे गेंहू के आटा, मूंग और उड़द की दाल के आटे, मैंथी, सौंठ और अजवाइन के पाउडर आदि के साथ मिलकर बनाए जाते हैं जो कि हमें अलग अलग फायदे देते हैं। इसे चीनी (बूरा) के अलावा गुड में भी बनाया जाता हैं इससे इसका स्वाद और बढ़ जाता हैं और यह हमारी Immunity को boost भी करता हैं।
गोंद के लड्डू (Gond Ke Laddoo): सामग्री (Ingrident)-
(30 लड्डू के लिए)
गेहूं का आटा: 500 gm
गोंद: 150 gm
घी: 350 gm
चीनी: 350 gm (बूरा) पीसी चीनी
सूखा मेवा (काजू, बादाम, पिस्ता): 11/2 कप (कटा हुआ)
सौंठ पाउडर : 2 टेबलस्पूमन
कालीमिर्च : 30 -35
इलायची पाउडर: 1/2 चम्मच
गोंद के लड्डू (Gond Ke Laddoo): विधि (method)-
आटा भूनना:
कड़ाही में घी डालें और गरम करें।
इसमें गेहूं का आटा डालें और धीमी आंच पर चलाते हुए भूनें।
आटा तब तक भूनें जब तक उसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए और उसकी खुशबू न आ जाए।




गोंद भूनना:
गोंद को मिक्सी में दरदरा पीस लें। जब हमारा आटा सुनहरा भूरा होने तक भून जाए और घी छोड़ दे तब उसी घी में यह पीसा गोंद डाल देंगे आवाज के साथ यह गोंद फ़ूल जाएगा। गोंद भी फूलकर हल्का सुनहरा हो जाएगा।




सूखा मेवा डालें:
भुने हुए आटे में कटे हुए सूखे मेवे, सौंठ पाउडर और काली मिर्च डालें तथा कुछ मिनट तक भूनें।


मिश्रण तैयार करें:
आंच बंद करें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। इस बने हुए मिश्रण में इलायची पाउडर और (बूरा) पिसी चीनी मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करे।

लड्डू बनाना:
तैयार मिश्रण से अपने मनचाहे आकार के लड्डू बना लें। लड्डू को सेट होने के लिए 1-2 घंटे के लिए रख दें।

सुझाव:
लड्डू को एयरटाइट डिब्बे में रखें, ये 1 महीने तक ताजे रहेंगे।
गोंद और चीनी की मात्रा अपने स्वाद और ज़रूरत के अनुसार घटा-बढ़ा सकते हैं।
स्वादिष्ट और पौष्टिक गोंद और आटे के लड्डू तैयार हैं।
गोंद के लड्डू (Gond Ke Laddoo): फायदे
गोंद के लड्डू के फायदे
गोंद के लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इन्हें खासतौर पर सर्दियों के मौसम में खाया जाता है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख फायदे:
- हड्डियों को मजबूती
गोंद में कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने में मदद करती है। यह गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाने में सहायक है।
- शरीर को गर्मी प्रदान करना
गोंद के लड्डू शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं, इसलिए यह ठंड के मौसम में विशेष रूप से लाभदायक होते हैं।
- ऊर्जा का स्रोत
गोंद के लड्डू ऊर्जा बढ़ाने में मदद करते हैं। यह खासतौर पर थके हुए और कमजोर शरीर के लिए लाभकारी हैं। नवजात शिशुओं की माएँ इनका सेवन अक्सर ताकत के लिए करती है।
- पाचन तंत्र को सुधारना
गोंद में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।
- इम्यूनिटी बढ़ाना
गोंद में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं और बीमारियों से बचाते हैं।
- त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
गोंद का सेवन त्वचा को नमी प्रदान करता है और इसे अंदर से स्वस्थ बनाता है। यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाए रखने में भी मदद करता है।
- प्रसव के बाद कमजोरी दूर करना
प्रसव के बाद महिलाओं को गोंद के लड्डू खिलाए जाते हैं, क्योंकि यह शरीर को पुनः ताकत और ऊर्जा प्रदान करता है।
- वजन बढ़ाने में मददगार
कमजोर और दुबले लोगों के लिए गोंद के लड्डू वजन बढ़ाने का प्राकृतिक तरीका हो सकते हैं।
सावधानी:
गोंद के लड्डू का सेवन सीमित मात्रा में करें, क्योंकि इनमें कैलोरी ज्यादा होती है।डायबिटीज के मरीज इनका सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें।
गोंद के लड्डू न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए अमृत समान हैं। नियमित रूप से इनका सेवन आपके शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखता है।
इस ब्लॉग “गोंद के लड्डू (Gond Ke Laddoo)” में हमने गोंद के लड्डू बनाने की विधि और उनके फायदे के बारे में बताया हैं। आशा करते हैं कि यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। और भी मजेदार रेसिपी जानने के लिए हमारी वेबसाईट diarybyhomemaker.com देखेँ।