
पाव भाजी की रेसिपी (Pav bhaji ki recipe)
पाव भाजी भारतीय स्ट्रीट फूड है, जो खासतौर पर मुंबई मे लोकप्रिय है। इस ब्लॉग “पाव भाजी की रेसिपी (Pav bhaji ki recipe)” में हम इसे बनाना सीखेंगे। यह मुंबई का Street Food है लेकिन यह हर जगह पसंद किया जाता है।
यह कई सब्जियों से मिल कर बनाया जाता है। यह बच्चे तो क्या सभी उम्र के लोगों को पसंद आएगा। यह मसालेदार सब्जी (भाजी) और नरम पाव (Bread Roll) के साथ परोसा जाता है। यह स्वादिष्ट और healthy होता है। कई तरह की सब्जियों का इसमे प्रयोग होता है। पाव भाजी की रेसिपी में सब्जियों को उबाल कर मसाले के साथ पकाया जाता है।
पाव भाजी की रेसिपी में एक तरह का मसाला डाला जाता है, जिसे पाव भाजी मसाला कहते है। यह मसाला पाव भाजी के स्वाद को बढ़ा देता है।इसको ढेर सारे मक्खन और धनिया के साथ सर्व किया जाता है। जिन्होंने इसे अभी तक टैस्ट नहीं किया है उन्हें इसे एक बार जरूर टैस्ट करना चहिए। पाव भाजी को आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।
यह कई सब्जियों का मिश्रण है इसलिए वे सब्जियां जो अकेली पसंद नहीं आती, उसे भी इसमें डाला जा सकता है। बच्चे इसे बड़े चाव से खाएंगे। पाव भाजी बड़ी जल्दी बन जाती है ।
पाव भाजी का जन्म मुंबई में कपड़ा मिल के मजदूरों के लिए दोपहर के खाने में बनने वाले एक व्यंजन के रूप में हुआ था। यह भोजन सस्ता होने के साथ-साथ पौष्टिक भी था। पाव के संबंध में कई लोग कहते हैं, की इसका नाम पाव इसलिए पड़ा क्योंकि पाव Bread का 1/4 हिस्सा होता है।
पाव भाजी की रेसिपी : सामग्री (ingredient)
भाजी के लिए: 03 सदस्यों के लिए
- 2 कप मिश्रित सब्जियां (आलू, गाजर, गोभी, शिमला मिर्च, मटर)
- 2 बड़े प्याज (बारीक कट हुआ)
- 3 बड़े टमाटर (बारीक कट हुआ)
- 2-3 हरीमिर्च (कटी हुई)
- 1 बाद टुकड़ा अदरक
- 10-12 कलियाँ लहसुन
- 2 बड़े चम्मच मक्खन
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 2 बड़े चम्मच पावभाजी मसाला
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 4-5 साबुत कश्मीरी लाल मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- ½ चम्मच कसूरी मेथी
- हरा धनिया (सजाने के लिए)
पाव के लिए:
- 6 पाव (ब्रेड पाव )
- 2 बड़े चम्मच मक्खन
- 1 छोटी चम्मच पाव भाजी मसाला
पाव भाजी की रेसिपी : बनाने की प्रक्रिया : (method)
- सब्जियों को उबालें:
एक कुकर में आलू, शिमलमिर्च , गोभी और मटर को 2-3 सीटी तक उबाल लें। सब्जियों को अच्छे से मैश कर ले


2. मिर्च का पेस्ट बनाना:
भीगी हुई साबुत लालमिर्च, अदरक और लहसुन का मिक्सर मे पेस्ट बनाना है।

3. मसाला तैयार करें:
एक पैन में मक्खन और तेल को गरम करें। इसमें कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। लालमिर्च, अदरक और लहसुन पेस्ट डालकर खुशबू आने तक भूनें। कटे हुए टमाटर डालें और नरम होने तक पकाये। हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर , धनिया पाउडर और पाव भाजी मसाला और कसूरी मेथी डालें। अच्छे से मिलाएं और मसालों को 2-3 मिनट तक पकाएं। मैश की हुई सब्जियां डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। आवश्यकतानुसार पानी डालें और मध्यम आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं। मक्खन डालें और नींबू का रस मिलाएं।




पाव तैयार करें:
तवे पर मक्खन गरम करें। पाव को बीच से काटें और दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेकें। मक्खन के साथ थोड़ा पाव भाजी मसाला छिड़ककर पाव को और स्वादिष्ट बनाएं।

4.परोसने का तरीका:
भाजी को एक गहरे बर्तन में डालें। ऊपर से मक्खन, धनिया पत्ती और नींबू का रस डालें। गरमागरम भाजी को मक्खन लगे पाव के साथ परोसें। पाव भाजी सर्व के लिए तैयार है।

आशा करते है यह ब्लॉग “पाव भाजी की रेसिपी (Pav bhaji ki recipe)” आपको पसंद आएगा और आप जरूर इसे अपने घर में बनाएंगे।
और भी मजेदार रेसिपी जानने के लिए हमारी वेबसाईट diarybyhomemaker.com देखे।